फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा जादू टोने वाली पार्टी हैः नीतीश

भाजपा जादू टोने वाली पार्टी हैः नीतीश

अलौली में चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा निशाना साधा। नीतीश ने कहा, अमित शाह मुझे लालू के भूत बताकर डरा रहे हैं। भाजपा जादू...

भाजपा जादू टोने वाली पार्टी हैः नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Oct 2015 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अलौली में चुनाव प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा निशाना साधा। नीतीश ने कहा, अमित शाह मुझे लालू के भूत बताकर डरा रहे हैं। भाजपा जादू टोने वाली पार्टी है। देश सूखे की चपेट में है, इनके कृषि मंत्री को फुरसत नहीं वहां जाने की। बिहार आकर फालतू बयान दे रहे हैं। भाजपा के सभी मंत्रियों ने कामकाज छोड़कर बिहार में अड्डा जमा लिया है। भाजपा यानी भारतीय जुमला पार्टी। इस मौके पर नीतीश ने अपने सात संकल्पों की भी चर्चा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें