फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार चुनाव में जनता को समझाने में असफल रहे: मनोज तिवारी

बिहार चुनाव में जनता को समझाने में असफल रहे: मनोज तिवारी

दिल्ली से लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी आज बिहार में पार्टी की चुनावी रणनीति की आलोचना करने वाले नेताओं की कतार में शामिल हुए और जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन की रणनीति की सराहना करते हुए उसे नि:संदेह...

बिहार चुनाव में जनता को समझाने में असफल रहे: मनोज तिवारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Nov 2015 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली से लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी आज बिहार में पार्टी की चुनावी रणनीति की आलोचना करने वाले नेताओं की कतार में शामिल हुए और जदयू, राजद और कांग्रेस गठबंधन की रणनीति की सराहना करते हुए उसे नि:संदेह बेहतर करार दिया।

हालांकि बाद में अपने बायान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बयान को घुमा फिरा कर पेश किया गया।  उन्होंने  कहा कि  भाजपा का परिणाम जातिगत खेल ने बिगाडा है।  


भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी बिहार चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए जनता को समझाने में असफल रही। 

तिवारी ने कहा, हम लोगों को यह समझा पाने में असफल रहे कि वह केन्द्र में सत्तारूढ पार्टी के लिए वोट करें और अधिकतम लाभ उठायें। हम बिहार के लोगों को अपनी पार्टी एजेंडा को समझाने  में विफल रहे।

बताते चलें कि  बिहार चुनाव में शर्मनाक पराजय का सामना करने के बाद से भाजपा के अनेक नेताओं ने रणनीति के खिलाफ बात की है। पार्टी के बुजुर्ग नेता लालकष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यशवंत सिन्हा ने जवाबदेही तय करने की मांग की है ।

तल्ख टिप्पणियां करने वालों में बिहार के सांसद शत्रुन सिन्हा, भोला सिंह और आर के सिंह शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें