फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में बैठी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकें: कुशवाहा

बिहार में बैठी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकें: कुशवाहा

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जब तक बिहार सरकार में निकम्मे लोग बैठे रहेंगे, तब तक बिहार का विकास नहीं होगा। इसलिए इस चुनाव में ऐसे निकम्मे लोगों को उखाड़...

बिहार में बैठी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकें: कुशवाहा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Oct 2015 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जब तक बिहार सरकार में निकम्मे लोग बैठे रहेंगे, तब तक बिहार का विकास नहीं होगा। इसलिए इस चुनाव में ऐसे निकम्मे लोगों को उखाड़ फेंकें। वे गड़खा के रामपुर प्लस टू स्कूल और बनियापुर विस क्षेत्र के मशरक के गोढ़ना में चुनावी सभाओं में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार के युवक रोजगार के अभाव में अन्य प्रदेशों में जाने को विवश हैं। नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। नीतीश ने यहां विद्यालय तो नहीं खोला पर हर गांव में मदिरालय जरूर खोलवा दिये। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिहार और अपने बच्चों के भविष्य के लिए एनडीए को वोट दें।

गड़खा की सभा को बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानचंद मांझी, तुफैल कादरी, अजय शुक्ला, सुभाष राम, प्रो विश्वमोहन मंटू, सुनील सिंह, सोनू सिंह, धनंजय सिंह, अजय मांझी, हरेन्द्र साह व अन्य ने संबोधित किया। अध्यक्षता संजय सिंह ने की। गोढ़ना की सभा को बनियापुर के प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह के अलावा अशोक कुशवाहा, ब्रजेश गौतम, अजय यादव, शौकत अली, राजीव रंजन सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी ने किया।

भेल्दी से एसं के अनुसार कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में शराब, भ्रष्टाचार व अपराध तीनों में बढ़ोतरी हुई है। नीतीश व लालू गठजोड़ कर पंद्रह वर्ष पूर्व का बिहार बनाना चाहते हैं। दोनों असली मुद्दों से बिहार के लोगों का ध्यान भटकाना चाह रहे हैं मगर सूबे की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। वे अमनौर के पैगा बाजार पर भाजपा प्रत्याशी शत्रुघन तिवारी उर्फ चोकर बाबा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

भोजपुरी सिने स्टार व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि लालू व नीतीश ने बिहार में जातीयता का जहर घोल रहे हैं। सभा को अशोक कुशवाहा, जीतेन्द्र सिंह, मंजू देवी, शैलेश शर्मा, शौकत अंसारी ने संबोधित किया। अध्यक्षता महेश सिंह ने की।

मोदी के सपनों के बिहार के लिए दें एनडीए को वोट: मनोज
सिने अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि बिहार का इस बार का चुनाव अब तक का सबसे अहम और बड़ा चुनाव है। इसलिए बिहार को नयी ऊंचाई तक पहुंचाने और पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों के बिहार के लिए एनडीए को वोट दें। उन्होंने 25 सालों से बिहार की बिगड़ी व्यवस्था के लिए लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया। हम बिहारियों का मान तभी बढ़ेगा, जब बिहार और देश दोनों जगह भाजपा की सरकार बनेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें