फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेल : हॉकी, बैडमिंटन से शुरू होगा भारतीय अभियान

राष्ट्रमंडल खेल : हॉकी, बैडमिंटन से शुरू होगा भारतीय अभियान

स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लासगो में गुरुवार को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज भारतीय समयानुसार अपराह्न 1.30 बजे से हो जाएगा। बेहद शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम कनाडा के खिलाफ अपने...

राष्ट्रमंडल खेल : हॉकी, बैडमिंटन से शुरू होगा भारतीय अभियान
एजेंसीFri, 25 Jul 2014 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लासगो में गुरुवार को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज भारतीय समयानुसार अपराह्न 1.30 बजे से हो जाएगा। बेहद शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार को करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार देर शाम 8.30 बजे शुरू होगा।

बैडमिंटन के मिश्रित टीम स्पर्धा में भारतीय टीम घाना और युगांडा के खिलाफ कोर्ट पर उतरेगी। घाना के खिलाफ पहला मैच अपराह्न 1.30 बजे तथा युगांडा के खिलाफ अगला मैच देर रात 11.30 बजे होगा।

साइक्लिंग (ट्रैक) के पुरुष वर्ग में 4,000 मीटर स्पर्धा और फर्राटा रेस में अमृत सिंह, एलन बेबी और अमरजीत नागा भारतीय चुनौती पेश करेंगे, जबकि महिला वर्ग के 500 मीटर स्पर्धा में महिता मोहन, केजिया वर्गीज और देबोराह भाग लेंगी।

जिम्नास्टिक्स (लयबद्ध) : प्रभजोत बाजवा, पलक कौर बिजराल और मिताली टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगी।

जुडो : पुरुष वर्ग में नवजोत चाना ऑस्ट्रेलिया के टॉम पप्पास से, जबकि मंजीत नैंडल माल्टा के जेरेमी सैवेल को चुनौती देंगे। महिला वर्ग में सुशीला लिक्माबाम कैमरून की मैरी मेद्जा एफा से, कल्पना थोउदम ऑस्ट्रेलिया की हन्नाह ट्रॉटर से तथा शिवानी कनाडा की जेसिका क्लिमकैट से भिड़ेंगी।

लॉन बॉल्स : पुरुष ट्रिपल वर्ग में भारत मेजबान स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरेगा, जबकि उनका अगला मुकाबला गुरुवार को ही नियू आइलैंड से होगा। पुरुष युगल वर्ग में भारतीय टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी।

चार सदस्यीय महिला वर्ग में भारतीय टीम फिजी का सामना करने के बाद नियू आईलैंड से भिड़ेगी। महिला एकल वर्ग में नयनमोनी सैकिया मलेशिया की सिती जालिना अहमद से पहला मैच खेलने के बाद अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड की जो एडवर्डस का सामना करेंगी।

स्क्वाश : महिला एकल वर्ग में अनाका अलांकामोनी केन्या की खालिक निमजी से जबकि पुरुष एकल वर्ग में हरिंदर पाल संधु आयरलैंड के माइकल क्रेग से, महेश मनगांवकर केन्या के हरदीप रील से तथा सौरभ घोषाल सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइंस के जूल्स स्नैग से भिड़ेंगे।

तैराकी : सजन प्रकाश पुरुष 440 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में तथा प्रशांता करमाकर 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

टेबल टेनिस : भारतीय महिलाएं बारबाडोस के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। इसके बाद वे नाइजीरिया को चुनौती देंगी, जबकि पुरुष टीम वानुआतू और उत्तरी आइलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें