गुरुवार, 20 जून, 2013 | 02:47 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
फेरर और ली ना प्री क्वार्टर में
पेरिस, एजेंसी
First Published:02-06-12 10:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
स्पेनिश खिलाड़ी डेविड फेरर और निकोलस अलमाग्रो ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबलों में सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अंतिम 16 में जगह बनायी। महिलाओं में गत चैम्पियन ली ना बाधा पार करने में सफल रही लेकिन फ्रांचेस्का स्कीवाने को उलटफेर का सामना करना पड़ा।
 
छठे वरीय फेरर ने रूस के मिखेल यूज्नी को 101 मिनट में 6-0, 6-2, 6-2 से जबकि अलमाग्रो ने अर्जेंटीना के लियोनाडरे मेयर को 6-4, 6-1, 6-2 से पराजित किया। सर्बिया के यांको टिप्सारेविच ने फ्रांस के जूलियन बेनेटू को 6-3, 7-5, 6-4 से शिकस्त दी।
 
बीती रात हुए मुकाबले में सर्बिया के शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के निकोलस डेविलडर को 6-1, 6-2, 6-2 से जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने निकोलस महूत को 6-3, 4-6, 6-2, 7-5 से मात दी थी।

महिलाओं के वर्ग में चौथी वरीय चेक गणराज्य की पेत्र क्वितोवा ने रूस की निना ब्रैचिकोवा को 6-2, 4-6, 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। गत चैम्पियन चीन की ली ना ने अमेरिका की क्रिस्टिना मैकहाले को 3-6, 6-2, 6-1 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल के लिए इस सातवीं वरीय खिलाड़ी का सामना कजाखस्तान की क्वालीफायर यारोस्लावा श्वेदोवा से होगा। श्वेदोवा ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो को 6-4, 7-5 से पराजित किया।

अमेरिका की गैर वरीय वाववारा लेपचेंको ने इटली की 14वीं वरीय और 2010 की फ्रेंच ओपन चैम्पियन स्कीवाने को तीन घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में 3-6, 6-3, 8-6 से मात देकर पहली बार ग्रैंडस्लैम के अंतिम 16 में जगह बनाई। स्कीवाने पिछले साल उप विजेता रही थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°