फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइना बनीं दुनिया की नंबर एक महिला बैड़मिंटन खिलाड़ी

साइना बनीं दुनिया की नंबर एक महिला बैड़मिंटन खिलाड़ी

साइना नेहवाल शनिवार को दुनिया की नंबर एक रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बैड़मिंटन खिलाड़ी बन गई जब स्पेन की कैरोलिना मारिन इंडिया ओपन सुपर सीरिज सेमीफाइनल में हार गई। आधिकारिक रैंकिंग अगले...

साइना बनीं दुनिया की नंबर एक महिला बैड़मिंटन खिलाड़ी
एजेंसीSat, 28 Mar 2015 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

साइना नेहवाल शनिवार को दुनिया की नंबर एक रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बैड़मिंटन खिलाड़ी बन गई जब स्पेन की कैरोलिना मारिन इंडिया ओपन सुपर सीरिज सेमीफाइनल में हार गई। आधिकारिक रैंकिंग अगले सप्ताह गुरुवार को जारी होगी लेकिन मारिन की हार से साइना का नंबर एक बनना तय हो गया है।

दूसरी वरीयता प्राप्त मौजूदा विश्व चैम्पियन मारिन को तीसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की रेत्नाचोक इंतानोन ने 21-19, 21-23, 22-20 से हराया। प्रकाश पदुकोण नंबर वन पुरुष खिलाड़ी रह चुके हैं लेकिन शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली साइना पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है।

वह दूसरे सेमीफाइनल में जापान की यूइ हाशिमोतो से खेलेगी और इस मैच के नतीजे का उनकी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने अपने कैरियर में 14 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। हाल ही में वह आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें