राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
पिंकी के लिंग निर्धारण परीक्षण का नतीजा मंगलवार को
कोलकाता, एजेंसी
First Published:18-06-12 06:40 PM
बलात्कार और पुरुष होने की आरोपी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट पिंकी प्रमाणिक का सोमवार को लिंग निर्धारण परीक्षण किया गया। पिंकी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रखा गया है। परीक्षण का परिणाम मंगलवार को आएगा।
विधाननगर के पुलिस आयुक्त राजीब कुमार ने कहा कि पिंकी का सोमवार को लिंग निर्धारण परीक्षण किया गया। यह परीक्षण बारासात उपमंडलीय अस्पताल में किया गया। इस काम के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई थी। परीक्षण का नतीजा मंगलवार को आएगा।
पिंकी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और शुक्रवार को अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायाकि हिरासत में भेज दिया था। पिंकी की लिव-इन पार्टनर ने आरोप लगाया था कि वह पुरुष है और उसने उसके साथ बलात्कार किया है। इस विधवा के मुताबिक पिंकी ने उसे शारीरिक यातना भी दी है।
पुलिस ने कहा कि इससे पहले दो बार यौन पहचान परीक्षण कराने से इंकार कर चुकी पिंकी सोमवार को इस परीक्षण के लिए सहर्ष तैयार हो गई। पिंकी ने पूरे मामले में खुद को निर्दोष करार दिया है और कहा है कि उसके खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। इन सबसे बेपरवाह पूर्व रेलवे ने रविवार को पिंकी को टिकट कलेक्टर पद से निलंबित कर दिया था।
02

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
