फोटो गैलरी

Hindi News पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और उनके भांजे पर केस दर्ज

पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और उनके भांजे पर केस दर्ज

हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और उनके भांजे पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर पांच थाना पुलिस को आरटीआई कार्यकर्ता ओपी कटारिया ने गुरुवार को...

 पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और उनके भांजे पर केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Nov 2015 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और उनके भांजे पर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर पांच थाना पुलिस को आरटीआई कार्यकर्ता ओपी कटारिया ने गुरुवार को शिकायत दी थी।

एसीपी हवा सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और उनके भांजे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश कटारिया सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पीड़ित ओपी कटारिया ने बताया कि बुधवार को गुड़गांव गांव में ही एक शोक सभा में गया थे। जहां पर पहले से ही मौजूद पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने गाली गलोच शुरू कर दी।

इस बीच सुखबीर कटारिया के भांजे ने उसके सिर पर मुक्का मारा। अपने आप को मंत्री और उसके भांजे के बीच घिरा देख ओपी कटारिया किसी तरह बचकर निकल भागे और पुलिस को हमले की सूचना दी। हालांकि इस मामले पर पूर्व खेलमंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा था कि उनकी ओपी कटारिया से कोई मुलाकात ही नहीं हुई थी। उनके ऊपर सभी आरोप गलत लगाए जा रहे है।

गौरतलब है कि सेक्टर 12 निवासी ओपी कटारिया ने पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया पर फर्जी वोट बनवाने का केस कोर्ट में दायर किया हुआ है। जिस पर मंत्री समेत कईयों पर विभिन्न थाना पुलिस में केस दर्ज है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें