फोटो गैलरी

Hindi Newsइराक से 61 भारतीय पहुंचे भारत

इराक से 61 भारतीय पहुंचे भारत

तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के निवासी 61 भारतीय संघर्ष प्रभावित इराक से सुरक्षित निकासी के बाद आज यहां पहुंच गए। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि इराक से वापस आने वाले ये लोग इराक में विभिन्न कंपनियों...

इराक से 61 भारतीय पहुंचे भारत
एजेंसीTue, 29 Jul 2014 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के निवासी 61 भारतीय संघर्ष प्रभावित इराक से सुरक्षित निकासी के बाद आज यहां पहुंच गए। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि इराक से वापस आने वाले ये लोग इराक में विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर रहे थे। ये लोग यहां एयर इंडिया के विमान से मुंबई के रास्ते पहुंचे। इन्हें लेने के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अन्ना अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर आए हुए थे।

अधिकारियों ने कहा कि वापस आने वाले इन लोगों में से लगभग 36 लोग आंध्रप्रदेश के हैं जबकि बाकी तमिलनाडु के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें