फोटो गैलरी

Hindi Newsघायल सिपाही जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती

घायल सिपाही जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती

सहारनपुर दंगे में गोली लगने से घायल कांस्टेबल सहंसपाल मलिक को हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है। उन्हें आब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार गोली पीठ पर बाईं ओर से...

घायल सिपाही जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Jul 2014 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर दंगे में गोली लगने से घायल कांस्टेबल सहंसपाल मलिक को हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है। उन्हें आब्जर्वेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार गोली पीठ पर बाईं ओर से लगते हुए सामने से बाहर निकल गई। सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल सिपाही सहंसपाल को शनिवार दिन में 12 बजे हिमालयन हॉस्पिटल में लाया गया। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार और सीटी स्केन के बाद चिकित्सकों ने आब्जर्वेशन वार्ड नम्बर एक में शिफ्ट कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि सिपाही को गोली पीठ पर बाईं ओर लगी और सामने से बाहर निकल गई।

गोली पसली को छूते हुए बाहर निकली, जिससे शरीर के अंदर एक जगह पर खून जमा हो गया है। घायल सिपाही के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी सीमा मलिक, भाई अजीत मलिक और भांजी सुधा तोमर हैं। सभी परिजन बेहद घबराए हुए हैं। सिपाही के साथ एसएचओ महावीर सिंह और रविन्द्र सिंह मय फोर्स के हॉस्पिटल में मौजूद हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें