फोटो गैलरी

Hindi Newsसरहद पर गोली-बम नहीं सहेंगे: राजनाथ

सरहद पर गोली-बम नहीं सहेंगे: राजनाथ

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां पाक की नापाक हरकतों पर जमकर गरजे। साफ लहजे में चेताया कि सरहद पर गोली-बम नहीं सहेंगे। पड़ोसी का विकास चाहते हैं, लेकिन उसकी गोली बर्दाश्त नहीं। हम बात...

सरहद पर गोली-बम नहीं सहेंगे: राजनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Aug 2015 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां पाक की नापाक हरकतों पर जमकर गरजे। साफ लहजे में चेताया कि सरहद पर गोली-बम नहीं सहेंगे। पड़ोसी का विकास चाहते हैं, लेकिन उसकी गोली बर्दाश्त नहीं। हम बात करना जानते हैं तो घर में घुस कर मारना भी।

उन्होंने पाकिस्तान को नेपाल से सीखने की सलाह देते हुए कहा कि मित्र राष्ट्र नेपाल हमारे साथ सुख-दुख में खड़ा है। हम भी उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान है जो बात की शुरुआत के साथ सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करता है। गोले दाग कर निरीह लोगों को मारता है। ऐसा अब और नहीं चलेगा। हम शांति चाहते हैं, लेकिन अपनी सीमा और अस्मिता की रक्षा करना भी जानते हैं।

नेपाल में चल रहे मधेश आन्दोलन को पड़ोसी देश का आंतरिक मामला बताया। कहा कि सवाल एक करोड़ लोगों का है। नेपाल इसे सुलझा लेगा, लेकिन जरूरत पड़ी तो भारत नेपाल सरकार से जरूर बात करेगा। 

गृहमंत्री महराजगंज में एसएसबी प्रथम वाहिनी के मुख्यालय के शिलान्यास और जोगियाबारी में बोओपी का उद्घाटन करने आए थे। इसके बाद उन्होंने कोल्हुई के पास परसौना इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को भी संबोधित किया। उमस भरी गर्मी में मैदान खचाखच भरा देख सभी का आभार जताया। फिर भीड़ से सीधा संवाद शुरू कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें