फोटो गैलरी

Hindi Newsराजनीतिक दलों की दावत-ए-इफ्तार में लगा दिग्गजों का जमावडा़

राजनीतिक दलों की दावत-ए-इफ्तार में लगा दिग्गजों का जमावडा़

राजनीतिक दलों की ओर से रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। राज्य के खाद्य सुरक्षा मंत्री श्याम रजक ने फुलवारीशरीफ में आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व लालू...

राजनीतिक दलों की दावत-ए-इफ्तार में लगा दिग्गजों का जमावडा़
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Jul 2015 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

राजनीतिक दलों की ओर से रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। राज्य के खाद्य सुरक्षा मंत्री श्याम रजक ने फुलवारीशरीफ में आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व लालू प्रसाद समेत दोनों दलों के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान की लोजपा कार्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी में जीतनराम मांझी, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, शाहनवाज हुसैन और शत्रुघ्न सिन्हा समेत एनडीए के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस ने सदाकत आश्रम में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉं. शकील अहमद, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी आदि ने शिरकत की।

श्याम रजक की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश कुमार और लालू प्रसाद
फुलवारीशरीफ।
रविवार को मंत्री श्याम रजक की ओर से फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया में इफ्तार पार्टी दी गई। इसमें सीएम नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए। इनके अलावा इमारते शरिया के नाजिम अनीसुर्रहमान कासमी व खानकाह मुजीबिया के प्रबंधक मिन्हाजुद्दीन कादरी भी मौजूद रहे।

मगरिब की अजान होते ही सभी ने इफ्तार किया। जहां नीतीश कुमार ने कुछ भी बोलने से परहेज किया। वहीं लालू यादव ने कहा कि रमजान का महीना सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं बल्कि सभी को परहेजगार बना देता है। विपक्ष को निशाना बनाते हुए लालू यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के अलावा कोई विपक्ष नहीं है। सड़कों पर जो भी विपक्ष नजर आ रहा है चुनाव के बाद महागठबंधन के सामने नतमस्तक हो जाएगा। मेजबान श्याम रजक के अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी, रामचंद्र पूर्वे, आफताब आलम, शाबान खान, इकबाल अहमद व असगर अली समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

रामविलास की इफ्तार में जुटे एनडीए के नेता
पटना।
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने रविवार शाम पार्टी कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार दिया। बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ ही एनडीए के सभी शीर्ष नेता इसमें शरीक हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, डॉं. सीपी ठाकुर, चिराग पासवान, रामचंद्र पासवान, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सूरजनभान, नवनिर्वाचित विधान पार्षद नूतन सिंह व सच्चिदानंद राय, पूर्व विधायक नीरज बबलू, भाजपा विधायक विनोद नारायण झा, विधान पार्षद डॉं. संजय मयूख, डॉ. सुहेली मेहता, सुषमा साहू, पूर्व एमएलसी हुलासा पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोजपा व भाजपा नेता शामिल हुए।

पासवान समेत सभी एनडीए नेताओं ने पहले रोजेदारों के साथ सूबे में अमन, खुशहाली एवं समृद्धि के लिए दुआ की। विजय कुमार सिंह, डॉं. सत्यानंद शर्मा, प्रिंस, अशरफ अंसारी, अशफाक करीम, डॉं. शाहनवाज अहमद, सत्येंद्र सिंह, ललन चंद्रवंशी, ललन सिंह, अनिल साधु, विनय सिंह, महताब आलम, केशव सिंह, बीएन सिंह, अंबिका बीनू आदि भी मौजूद थे।

सदाकत आश्रम में इंटक ने किया आयोजन
पटना।
रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की तरफ से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कांग्रेस के महासचिव डॉं. शकील अहमद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद दी।

डॉं. शकील अहमद ने कहा कि रमजान पवित्र महीना होता है। यह आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता बढ़ाने का अच्छा अवसर होता है। अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सामाजकि समरसता को बढ़ावा देती आ रही है। किसी भी सूरत में सामाजिक सौहार्द को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदन मोहन झा, विधान पार्षद दिलीप चौधरी, नवनिर्वाचित विधान पार्षद राजेश राम, अफाक आलम, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, जगन्नाथ राय, सुबोध कुमार, ब्रजेश, संजय सिन्हा, कौकब कादरी, शकीलुर रहमान, तनवीर अख्तर, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण, सरबत जहां फातमा, वीणा वर्मा, डॉं. इरशाद अहमद खां, रणजीत झा, एचके वर्मा, डॉं. हरखू झा, विनोद कुमार सिंह यादव, कुमार आशीष, भावना झा, राजेश राठौड़, मिन्नत रहमानी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें