फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जेल में हमला

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जेल में हमला

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मालेगांव बमकांड की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भायखला जेल में हुए हमले की शिकायत दर्ज कराने की मंगलवार को अनुमति दे दी। साध्वी के वकील गणेश सोवाने ने अदालत में अर्जी...

 साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जेल में हमला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मालेगांव बमकांड की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर भायखला जेल में हुए हमले की शिकायत दर्ज कराने की मंगलवार को अनुमति दे दी। साध्वी के वकील गणेश सोवाने ने अदालत में अर्जी देकर यह मांग की थी। सोवाने के अनुसार महाराष्ट्र खतरनाक गतिविधि प्रतिबंधक कानून (एमपीडीए) के तहत जेल में बंद मुमताज शेख ने सोमवार को साध्वी पर एक अल्यूमिनियम का बर्तन फेंका जिससे साध्वी की बाईं आंख के नीच, नाक और गर्दन पर चोटें आई हैं। सोवाने के अनुसार उनकी मुवक्िकल शेख के खिलाफ अदालत में निजी शिकायत दर्ज कराना चाहती है। न्यायाधीश एमआर पुराणिक ने सोवाने को अनुमति दे दी और वह एक दो दिन में मझगांव अदालत में शिकायत दर्ज करेंगे। सोवाने का आरोप है कि शेख साध्वी को तभी से परेशान कर रही है जब साध्वी अस्पताल से इलाज के बाद 15 अप्रैल को जेल लौटी तथा साध्वी कम से कम दो बार जेल अधिकारियों से शेख के गालीगलौच करने और धमकाने की शिकायत कर चुकी है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पिछले वर्ष 2सितंबर को मालेगांव में हुए बम विस्फोट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बम विस्फोट में सात लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें