फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट सुगनू के छह हचाार मतदाता करंगे वोट का बहिष्कार

सुगनू के छह हचाार मतदाता करंगे वोट का बहिष्कार

सुगनू बस्ती के लोगों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीणों में नाराजगी है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद भी समस्या के समाधान के लिए कभी आगे नहीं आते हैं। सेना के जवानों के रवैये...

 सुगनू के छह हचाार मतदाता करंगे वोट का बहिष्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सुगनू बस्ती के लोगों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीणों में नाराजगी है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद भी समस्या के समाधान के लिए कभी आगे नहीं आते हैं। सेना के जवानों के रवैये से ग्रामीणों में रोष है। यहां राजकीयकृत मध्य विद्यालय में दो और पंचायत भवन में एक बूथ बनाये गये हैं। गांव में लगभग 6000 वोटर हैं। गांव की शांति देवी का कहना है कि गांव में पानी की सुविधा नहीं है। तालाब तो है, लेकिन सेना के जवान वहां जाने नहीं देते। पूजा-पाठ करने से भी रोका जाता है। सुभद्रा देवी का कहना है कि अब पार्टी पॉलिटिक्स नहीं चलने देंगे। वे लोग वोट का बहिष्कार करंगे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि आर्मी के जवान गांववालों को हमेशा तंग करते हैं। कुछ दिन पहले गांव में शादी थी। आर्मी के जवानों ने बारातियों को आने से रोक दिया और उनके साथ मारपीट की। गांववालों का आरोप है कि वाहन चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों को अक्सर परशान किया जाता है। घायल रिम्स में भरतीरांची। सुगनू में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प में घायल पांच ग्रामीण और छह पुलिसकर्मियों को रिम्स में भरती कराया गया है। दो घायलों को पैर में गोली लगी है। सभी की स्थिति खतर से बाहर बतायी जा रही है। डीएसपी महेश पासवान को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। उनके पैर में चोट लगी है।ड्ढr ग्रामीणों में पूरन मुंडा (16 वर्ष) और अनिल कुमार साहू (15 वर्ष) को पैर में गोली लगी है। सुदामा साहु (2वर्ष), रनिया देवी (65 वर्ष) और कृ ष्णा नायक को लाठी से शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट है। रोड़ेबाजी में घायल सिपाही सखीचंद, हीरा महतो, कालीनाथ महतो, सुखमनी, यमुना देवी और सुशीला देवी का इलाज भी रिम्स में चल रहा है। मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही : शाहदेवरांची। हटिया के विधायक युवराज गोपालशरण नाथ शाहदेव ने कहा है कि रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय की जीत सुनिश्चित है। हटिया विधानसभा क्षेत्र के तमाम कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हैं और इसका प्रतिफल सामने आयेगा।ड्ढr उन्होंने कहा कि भाजपाई उनकी नाराजगी की अफवाह फैला रहे हैं। इससे जनता को दिग्भ्रमित होने की जरूरत नहीं। शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय की लोकप्रियता से घबराकर और अपनी हार सुनिश्चित जान कर भाजपा के लोग बौखला गये हैं और बौखलाहट में अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अहले सुबह से वे क्षेत्र में बूथ कमेटी के सदस्यों और प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। देर रात तक उन्होंने गांव-गांव में घूम-घूम कर बूथ स्तरीय तैयारी की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं -समर्थकों का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रातू क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए वे अपने समर्थकों के साथ कमर कस कर तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आयें और न ही अफवाहों पर ध्यान दें, बल्कि उनकी और क्षेत्र की प्रतिष्ठा बचाने के लिए भारी संख्या में सुबोधकांत सहाय के पक्ष में मतदान करं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें