जमीन के विवाद में मारपीट, नौ घायल
बिहटा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में नीतीश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, नीलम देवी, वीरन्द्र कुमार, विनय कुमार शामिल हैं।...
बिहटा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में नीतीश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, नीलम देवी, वीरन्द्र कुमार, विनय कुमार शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नीतीश एवं प्रमोद सिंह को पटना भेजा गया। इस संदर्भ में दो अलग-अलग प्राथमिकियां बिहटा थाना में दर्ज कराई गई हैं।ड्ढr ड्ढr दूसरी तरफ मनेर (सं.सू.) के अनुसार हल्दीछपरा सातआना में भूमि विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज मनेर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी जगदेव राय एवं मुन्ना राय के बीच जमीनी विवाद के कारण मारपीट हुई। इसमें जगदेव राय, महेश राय, रीता देवी, फुली देवी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।