फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट ‘शाही अंदाज के लिए याद किए जाएंगे फिरोज’

‘शाही अंदाज के लिए याद किए जाएंगे फिरोज’

ााने-माने फिल्म निर्माता और अभिनेता फिरोज खान को उन्हें करीब से जानने वाले लोग शाही मिजाज वाले इंसान के रूप में भी याद करते हैं। कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद सोमवार को खान का निधन हो...

 ‘शाही अंदाज के लिए याद किए जाएंगे फिरोज’
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ााने-माने फिल्म निर्माता और अभिनेता फिरोज खान को उन्हें करीब से जानने वाले लोग शाही मिजाज वाले इंसान के रूप में भी याद करते हैं। कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद सोमवार को खान का निधन हो गया। लेखक-निर्देशक अनीस बज्मी कहते हैं, ‘‘फिरोज खान के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। मैं सोमवार ही सुबह मुंबई लौटा हूं और मुझे उनकी मौत का दुखद समाचार मिला। मैं उनके काफी करीब था। वह एक आदर्श व्यक्ित थे। मैं उनके संपर्क में रहा करता था। मैं उन्हें शाही अंदाज वाला अभिनेता भी मानता था।’’ फिरोज खान को बज्मी ने ‘वेलकम’ फिल्म में निर्देशित किया था। इस फिल्म में उनकी भूमिका को खूब सराहना मिली थी। अभिनेत्री सेलिना जेटली भी इस खबर से सदमे में हैं। सेलिना ने एक एसएमएस के जरिए अपनी संवेदना पहुंचाईं। वह कहती हैं, ‘‘खान बेहतर संरक्षक ही नहीं, बेहतर दोस्त भी थे। उनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिला।’’ सेलिना के अलावा मेघना कोठारी को भी लांच करने का श्रेय उन्हें जाता है। संगीत निर्देशक आनंद राज आनंद कहते हैं, ‘‘वह शाही मिजाज के होने के बावजूद बेहद विनम्र इंसान थे। उनका स्टाइल सबसे अलग था। उन्होंने प्रतिभा संपन्न लोगों की हमेशा मदद की।’’ पटकथा लेखक कमलेश पांडेय उन्हें असली शाही अभिनेता के रूप में याद करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें