फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट साधु ने शत्रुघ्न पर साधा निशाना

साधु ने शत्रुघ्न पर साधा निशाना

पटना साहिब के कांग्रेस उम्मीदवार शेखर सुमन ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को बख्तियारपुर, फतुहा, दौैलतपुर व फतेहपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। शाम में राजधानी के मंदिरी,...

 साधु ने शत्रुघ्न पर साधा निशाना
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना साहिब के कांग्रेस उम्मीदवार शेखर सुमन ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को बख्तियारपुर, फतुहा, दौैलतपुर व फतेहपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। शाम में राजधानी के मंदिरी, चीनाकोठी, लोदीपुर, गोलघर, आलमगंज, चौधरी टोला व पत्थर की मसिद इलाके में रोड शो किया। साधु यादव ने शेखर सुमन के पक्ष में सोमवार को बख्तियारपुर में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा एवं शत्रुघ्न सिन्हा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शत्रुघ्न पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘न हिलते हैं, न डोलते हैं और शाम होते ही हेमामालिनी के साथ बोतल (शराब) खोलते हैं। भाजपा के शासनकाल में उनके मंत्री (जार्ज फर्नांडीस) को विदेश में नंगा किया गया और प्रधानमंत्री बाजपेयी चुप्पी साधे रहे।ड्ढr ड्ढr उन्होंने कांग्रस प्रत्याशी शेखर सुमन के पक्ष में हाथ का साथ देने की अपील की। प्रदेश कांग्रस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि राजद- लोजपा का पूर्णत: सफाया होने वाला है। लवली आनंद ने शत्रुघ्न सिन्हा को बैरंग मुंबई वापस भेजने की अपील मतदाताओं से की। मौके पर उपस्थित प्रत्याशी शेखर सुमन ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाला कभी जनता का सेवक नहीं हो सका। मेरी कथनी और करनी में फर्क नहीं आयेगा। उन्होंने जनता के विश्वास को धोखा नहीं देने का आश्वासन दिया। सभा की अध्यक्षता दिनेश प्रसाद सिंह ने की। सभा में राजन यादव, प्रमोद निराला, कुमार सज्जन, रामानंद सिंह, रामसागर राय, दयानंद यादव आदि भी उपस्थित थे। फतुहा में चुनावी सभा में शेखर ने मतदाताओं को शायराना अंदाज में समझाया। सभा को प्रो. रामनारायण यादव, नेमन सिंह वृजनंदन शर्मा ने भी संबोधित किया।ड्ढr ड्ढr राजधानी के सहाय सदन में आयोजित नागरिक परिषद की बैठक में उन्होंने कर्मचारियों के वेतन से हड़ताल की अवधि का वेतन काटने की आलोचना की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कर्मचारी विरोधी नीति त्यागने की सलाह दी। बैठक में परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिन्हा,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविनंदन सहाय, पद्मश्री डा. गोपाल प्रसाद सिन्हा, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिहर सिन्हा, रामानंद श्रीवास्तव व बीनू चैनपूरी आदि उपस्थित थे। राजधानी में हुए रोड शो में पूर्व विधायक संजीव प्रसाद टोनी, अकील हैदर, अफाक खां, प्रशांत वर्मा, डा. विनोद शर्मा व संजीव कुमार आदि थे। बिहार प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दीपक प्रकाश सिंह के नेतृत्व में राजधानी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें