फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट अंतिम दिन राबड़ी ने लालू के पक्ष में झोंकी ताकत

अंतिम दिन राबड़ी ने लालू के पक्ष में झोंकी ताकत

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि लालुए जी हवन असली विकास पुरुष। मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में कई चुनावी सभाओं में राबड़ी विरोधियों पर जमकर बरसीं। उन्होंने...

 अंतिम दिन राबड़ी ने लालू के पक्ष में झोंकी ताकत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि लालुए जी हवन असली विकास पुरुष। मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में कई चुनावी सभाओं में राबड़ी विरोधियों पर जमकर बरसीं। उन्होंने बिना लाग लपेट के कहा कि वोटवा लालटेनवे पर गिरावे के हई..। उन्होंने राजद सुप्रीमो को भारी मतों से विजयी बनाने की लोगों से अपील की। नीतीश कुमार को हवाबाज नेता करार देते हुए कहा कि सूबे में कहीं भी विकास नहीं हुआ। केन्द्र से भेजे गए पैसे खर्च नहीं हुए। उन्होंने राजद सुप्रीमो द्वारा सूबे में रलवे में किए गए कई कार्यों के बार में लोगों को विस्तार से बताया। इस दौरान वे मीडिया पर भी जमकर भड़ास निकालीं। सूबे में विकास के नाम पर गांव-गांव में केवल दारू अड्डे हैं। उन्होंने चुनावी सभा में पहुंचे लोगों को अपना भाई बताया।ड्ढr ड्ढr पालीगंज सं.सू. के अनुसार रामपुर नगवां में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राजद गरीबों, दलितों व अकलियतों की पार्टी है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि पहले लाइन लगा के सारा वोट दे देना है। सभा में महिलाओंे की भी अच्छी तादाद थी। चिलचिलाती धूप से बेपरवाह जुटी भीड़ से राबड़ी देवी काफी खुश दिखी। सभा में राजद नेता रविन्द्र चरण यादव, दीनानाथ यादव, कर्नल नासिर हुसैन, चंद्रशेन वर्मा, रामनाथ प्रसाद, अरुण यादव आदि ने भी वचार रखे। दानापुर हि.प्र. के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा अपना कोई भाई नहीं है। मैं बिहार की बेटी हूं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दाउदपुर बगीचा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कई बार अपना आपा खो दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने साथ ही लोगों को विकलांग (रांन) और पहलवान (विजय सिंह यादव) से होशियार रहने की सलाह दिये। सुशासन में कहीं तीन बजे तो कहीं पांच बजे मतदान होगा। सभा में पूर्व मंत्री रविन्द्र चन्द्र यादव, विधान पार्षद पो. गुलाम गौस, वरिष्ट नेता रामगन्नी सिंह, सीता देवी, अनिता देवी, कालिका प्रसाद यादव उपस्थित थे। मनेर सं.सू. के मुताबिक छिहत्तर गांव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद यादव के पक्ष में जन सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता देव मुनी सिंह यादव, तथा सभा को मनेर के पूर्व एवं वर्तमान विधायक ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें