ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल

बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल

राजद के आठ में से पांच विधान पार्षद पार्टी छोड़ जदयू में शामिल हो गए। पार्टी छोड़ने वालों में संजय प्रसाद, राधाचरण साह, दिलीप राय, मो कमर आलम और रणविजय कुमार सिंह शामिल हैं। पांचों ने राजद से खुद को...

बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल
पटना, हिन्दुस्तान टीमTue, 23 Jun 2020 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद के आठ में से पांच विधान पार्षद पार्टी छोड़ जदयू में शामिल हो गए। पार्टी छोड़ने वालों में संजय प्रसाद, राधाचरण साह, दिलीप राय, मो कमर आलम और रणविजय कुमार सिंह शामिल हैं। पांचों ने राजद से खुद को अलग करते हुए एक समूह बनाने और जदयू में शामिल होने का पत्र विधान परिषद को  दिया था। इसके आलोक में विप के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पांचों को जदयू सदस्य के रूप में मान्यता दे दी।

राजद छोड़ने वाले पांचों सदस्यों ने मंगलवार को पार्टी से खुद को अलग करते हुए एक समूह बनाने का अनुरोध विधान परिषद सचिवालय में पत्र लिखकर किया। साथ ही जदयू की सचेतक रीना देवी उर्फ रीना यादव को पत्र लिखकर जदयू में अपने समूह के विलय करने की ईच्छा भी जताई। इन सदस्यों के अनुरोध और जदयू की सचेतक से मिले पत्र के आलोक में कार्यकारी सभापति ने संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत पांचों को राजद से अलग समूह माना। साथ ही अलग हुए समूह को जदयू में विलय की मान्यता भी दे दी। विप के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी होते ही पांचों सदस्य विधिवत जदयू के सदस्य हो गए। 

तीन स्थानीय प्राधिकारी से दो विस कोटे से हैं
राजद छोड़ने वाले पांच सदस्यों में तीन स्थानीय प्राधिकार कोटे से चुनकर आए हैं तो दो का निर्वाचन विधान सभा कोटे से हुआ है। संजय प्रसाद साल  2015 में मुंगेर, जमुई, लखीसराय व शेखपुरा स्थानीय प्राधिकार से चुनकर विप पहुंचे थे। जबकि राधाचरण साह  2015 में ही भोजपुर व बक्सर तो दिलीप राय 2015 में ही सीतामढ़ी व शिवहर स्थानीय प्राधिकार से चुनकर विप पहुंचे थे। जबकि मो कमर आलम साल और रणविजय कुमार सिंह साल 2016 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर विधान परिषद पहुंचे थे। 

राबड़ी का नेता प्रतिपक्ष जाना तय
पूर्व सीएम राबड़ी देवी अभी नेता प्रतिपक्ष हैं। 75 सदस्यों वाले सदन में कम से कम 10 फीसदी यानी 8 सदस्य होने के कारण ही राबड़ी नेता प्रतिपक्ष के पद पर काबिज थीं। अब राजद के हिस्से में तीन ही सदस्य हैं। अभी चल रहे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन और सदस्य  राजद कोटे से चुनकर आएंगे। लेकिन फिर भी यह आठ से  दो कम यानी छह ही रहेगा। नियमानुसार इस परिस्थिति में  राबड़ी का नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी जानी तय है। वैसे सरकार चाहे तो कम संख्या होने पर भी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर राबड़ी को रख सकती है।

विधान परिषद में दलगत स्थिति
कुल संख्या : 75
जदयू : 20
भाजपा : 17
राजद : 03
कांग्रेस : 02
लोजपा : 01
हम : 01
निर्दलीय : 02
खाली : 29

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें